Table of Contents
रोहित शर्मा: भारतीय क्रिकेट के हिटमैन
- Rohit Sharma भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और कप्तान हैं। उनका पूरा नाम रोहित गुरुनाथ शर्मा है, और उनका जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था। वह दाएँ हाथ के बल्लेबाज हैं और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी शैली के लिए प्रसिद्ध हैं।
- Rohit Sharma,जिंहें “हिटमैन” के नाम से जाना जाता है,सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। रोहित ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं और भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
- Rohit Sharma ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2007 में की थी, और वह 2013 में वनडे क्रिकेट में ओपनर की भूमिका में खेलना शुरू किया। उनके वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक बनाने का रिकॉर्ड है, जो एक बेजोड़ उपलब्धि है। साथ ही, वो टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट में भी अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।
करियर की मुख्य झलकियाँ:
- अंतरराष्ट्रीय डेब्यू : वनडे – 23 जून 2007, टी20 – 19 सितंबर 2007, टेस्ट – 6 नवंबर 2013
- वनडे में 3 दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज
- वनडे में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर: 264 रन (श्रीलंका के खिलाफ, 2014)
- आईपीएल में मुंबई इंडियंस के सफल कप्तान (5 बार ट्रॉफी जीत चुके हैं)
वर्तमान में वह भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान हैं और क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के उपनाम "हिटमैन" के बारे में छोटी सी जानकारी।
- Rohit Sharma को “Hitman” Nickname उनके आक्रामक बल्ले बाजी अंदाज की वजह से मिला। यह नाम उन्हें पहली बार 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक शानदार शतक लगाने के बाद कमेंटेटर रवि शास्त्री ने दिया था। तब से रोहित की विस्फोटक पारियों और बड़े स्कोर के कारण यह नाम उनकी पहचान बन गया। खासतौर पर वनडे में 3 दोहरे शतक लगाने और टी20 में तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता ने इस उपनाम को और भी प्रसिद्ध कर दिया।
रोहित शर्मा का बचपन और परिवारिक पृष्ठभूमि
- रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता गुरु नाथ शर्मा एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे, और माता पूर्णिमा शर्मा एक गृहिणी हैं। उनका परिवार मूल रूप से आंध्र प्रदेश से है, लेकिन वे मुंबई में रहते हैं।
क्रिकेट की शुरुआत:
- रोहित (Rohit) ने अपनी स्कूली शिक्षा स्वामी विवेकानन्द इंटरनेशनल स्कूल, बोरीवली, मुंबई से की। स्कूल के समय में ही उन्होंने क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाना शुरू कर दिया था।1999 में, जब वे सिर्फ 12 साल के थे, तब उनके चाचा ने उन्हें एक स्थानीय क्रिकेट कैंप में भर्ती कराया। उन्हें दिनेश लाड, जो एक मशहूर क्रिकेट कोच हैं, उन्होंने नोटिस किया और उन्हें श्री रामदाश्रम विद्यामंदिर स्कूल में दाखिला दिलाया, जहां रोहित (Rohit) को बेहतर क्रिकेट सुविधाएं और प्रशिक्षण मिला।
- शुरुआत में रोहित एक ऑफ स्पिनर थे, लेकिन कोच लाड ने उनकी बल्लेबाजी की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें ओपनिंग करने की सलाह दी।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का डोमेस्टिक क्रिकेट करियर
- डेब्यू और शुरुआती सफर:रोहित ने 2005 में मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया।
- Rohit ने 2006-07 रणजी सीज़न में गुजरात के खिलाफ 205* रनों की नाबाद पारी खेली, जिससे वे सुर्खियों में आए।
- 2008-09 सीजन में उन्होंने विदर्भ के खिलाफ 141 रन की शानदार पारी खेली, जिससे उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपना दबदबा दिखाया।
- रणजी ट्रॉफी: मुंबई के लिए खेलते हुए कई शानदार पारियां खेलीं और टीम को खिताब जिताने में मदद की।
- दलीप ट्रॉफी और विजय हज़ारे ट्रॉफी: शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा।
- 2006 U-19 वर्ल्ड कप: भारत की अंडर-19 टीम के लिए बेहतरीन खेल दिखाया, जिससे उनकी पहचान और मजबूत हुई।
- 2008 में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
- 2011 में मुंबई इंडियंस में शामिल हुए और टीम को 5 बार चैंपियन बनाया।
रोहित शर्मा का टर्निंग पॉइंट: वनडे ओपनर बनने का फैसला
- रोहित शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2007 में की थी, लेकिन उन्हें शुरुआत में मध्यक्रम में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष करना पड़ा।
- उन्हें अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिला, लेकिन वह अपनी प्रतिभा को नियमित रूप से परिवर्तित नहीं कर पा रहे थे।
- कई बार रोहित ( Rhot Sharma) को टीम से बाहर होना पड़ा, और उनकी जगह पर संदेह था।
- रोहित शर्मा के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट 2013 में भारतीय वनडे टीम का ओपनर बनना था।
- 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ में खराब फॉर्म के चलते वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर को टीम से बाहर कर दिया गया।
- भारतीय टीम को एक नए ओपनर की तलाश थी। महेंद्र सिंह धोनी ने रोहित शर्मा को ओपनिंग करने का मौका दिया और यह फैसला उनके करियर का सबसे बड़ा बदलाव साबित हुआ।
पहला बड़ा मैच:
- 23 जनवरी 2013: रोहित ने पहली बार ओपनिंग की (भारत बनाम इंग्लैंड, मोहाली) और 83 रन की शानदार पारी खेली।
- इसके बाद उन्होंने लगातार अच्छे प्रदर्शन किए और टीम के मुख्य बल्लेबाज बन गए।
2013 चैंपियंस ट्रॉफी:
- शिखर धवन के साथ सलामी जोड़ी बनाकर जबरदस्त प्रदर्शन किया।
भारत ने टूर्नामेंट जीता और रोहित ने खुद को एक सफल ओपनर के रूप में स्थापित कर लिया
2014 में 264 रन की ऐतिहासिक पारी
मैच डिटेल्स:
- तारीख: 13 नवंबर 2014
स्थान: ईडन गार्डन्स, कोलकाता
प्रतिद्वंद्वी: भारत बनाम श्रीलंका
फॉर्मेट: वनडे इंटरनेशनल (ODI)
पारी की ख़ास बातें:
- रोहित शर्मा ने 173 गेंदों में 264 रन बनाए।
उनकी पारी में 33 चौके और 9 छक्के शामिल थे। - यह अब तक का वनडे क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।
- भारत ने इस मैच में 404/5 का स्कोर बनाया और श्रीलंका को 251 रनों से हराया।
कुछ ऐतिहासिक रिकॉर्ड:
- वनडे इतिहास में इकलौते बल्लेबाज जिसने 250+ रन बनाए।
50 ओवर के मैच में अकेले 186 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए।
इस मैच में 100 से 200 तक का सफर सिर्फ 25 गेंदों में तय किया।
2013 (209 रन) और 2017 (208 रन) के साथ वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।
इस पारी का असर:
- इस पारी ने रोहित को “Hitman” की पहचान दिलाई।
- उन्होंने खुद को वनडे क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल कर लिया।
- इसके बाद वे भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद ओपनर बन गए।
- 264 रन की यह पारी वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बेहतरीन पारियों में गिनी जाती है और इसे तोड़ना बेहद मुश्किल माना जाता है।
- श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 264 रन बनाकर वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया।

रिकॉर्ड और उपलब्धियां
वनडे रिकॉर्ड और उपलब्धियां
- वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर: 264 रन (श्रीलंका के खिलाफ, 2014)
- 3 दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज (209, 264, 208*)
- वनडे में 10,000+ रन पूरे करने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाजों में से एक
- 2019 वर्ल्ड कप में एक ही टूर्नामेंट में 5 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी
- 2019 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन (648) बनाने का रिकॉर्ड
वनडे में सर्वाधिक छक्के: 338 छक्कों के साथ (फरवरी 2025 तक) वह क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए वनडे में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।
वनडे में सबसे ज्यादा 150+ स्कोर: रोहित के नाम वनडे में 150+ के 8 स्कोर हैं, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा हैं।
ICC वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर (2019): 2019 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ICC वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया।
T-20 इंटरनेशनल (T-20I) रिकार्ड:
- 4 टी-20 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज
- भारत की ओर से टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में शामिल
- टी20 में 35+ अर्ध शतक लगाने वाले गिने-चुने बल्लेबाजों में शामिल
- रोहित शर्मा (Rohit Shrma) ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक बनाया
- रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टी-20 में सबसे ज्यादा छक्कों का
- टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
- रिकार्ड अपने नाम किया, जिसमें 205 छक्के (फरवरी 2025 तक) हैं।
- T20I में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 4,231 रन के साथ T20I में भारत के लिए दूसरे सबसे अधिक रन-स्कोर बाले खिलाड़ी बने हैं।
टेस्ट क्रिकेट में उपलब्धियाँ:
- Rohit Sharma ने 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू में 177 रन बनाए, जो डेब्यू में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
- टेस्ट में डेब्यू मैच में लगातार दो शतक लगाने वाले कुछ खिलाड़ियों में से एक ओपनर के रूप में अपने पहले टेस्ट में दो शतक (176 और 127) बनाने वाले पहले भारतीय बने।
- उनका उच्चतम टेस्ट स्कोर 212 रन है, जो 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हासिल किया गया था।
आईपीएल (IPL) रिकॉर्ड:
- मुंबई इंडियंस को 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) चैंपियन बनाया
- आईपीएल में 6000+ रन पूरे करने वाले गिने-चुने खिलाड़ियों में शामिल
- आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के और चौके लगाने वाले टॉप बल्लेबाजों में से एक
कप्तान के रूप में उपलब्धियाँ:
- 2023 में भारत को वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुँचाया
- 2023 एशिया कप जिताया
- 2024 में भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताया
- मुंबई इंडियंस को 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) चैंपियन बनाया
रोहित शर्मा के पुरस्कार और सम्मान
राष्ट्रीय और सरकारी पुरस्कार:
- राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (2020) – भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित।
- अर्जुन पुरस्कार (2015) – भारतीय क्रिकेट में उत्कृष्ट योगदान के लिए।
ICC अवार्ड्स और रिकॉर्ड्स:
- ICC ODI Cricketer of the Year (2019) – 2019 वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के लिए।
- ICC Men’s ODI Team of the Year (2014, 2016, 2017, 2018, 2019, 2021)
- ICC Men’s T20I Team of the Year (2021, 2022)
- गोल्डन बैट अवार्ड (2019) : ICC वर्ल्ड कप 2019 में सर्वाधिक रन (648) और 5 शतक लगाने का रिकॉर्ड।
IPL और घरेलू क्रिकेट सम्मान:
- आईपीएल में सबसे सफल कप्तानों में से एक – मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाया।
- IPL 2015 और 2020 के फाइनल में ‘मैन ऑफ द मैच’
- रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए बेहतरीन योगदान।
अन्य सम्मान:
- BCCI Special Award (2014) – वनडे में 264 रन की ऐतिहासिक पारी के लिए।
- 2019 वर्ल्ड कप के लिए ‘Golden Bat’ पुरस्कार – टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी।
- ESPN Best Cricketer of the Year (2019)
रोहित शर्मा का व्यक्तिगत जीवन (Personal Life)
- जन्म और पारिवारिक पृष्ठभूमि
- पूरा नाम: रोहित गुरुनाथ शर्मा
- जन्म: 30 अप्रैल 1987, नागपुर, महाराष्ट्र
- माता-पिता:
पिता – गुरुनाथ शर्मा (ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत)
माता – पूर्णिमा शर्मा (गृहिणी) - भाई-बहन:
एक छोटा भाई – विशाल शर्मा
शिक्षा और बचपन
- रोहित शर्मा का अधिकतर समय बोरीवली, मुंबई में गुजरा।
- क्रिकेट में रुचि के चलते स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में दाखिला मिला, जहाँ कोच दिनेश लाड ने उनकी प्रतिभा को निखारा।
शादी और परिवार
- रोहित शर्मा की शादी रितिका सजदेह से हुई है, जो एक स्पोर्ट्स मैनेजर है और उसकी बचपन की दोस्त भी है।
- दोनों ने 13 दिसंबर 2015 को शादी की, और उनकी शादी मुंबई में एक भव्य समारोह में हुई थी।
- उनकी बेटी का नाम समायरा शर्मा है, जिसका जन्म 30 दिसंबर 2018 को हुआ।
शौक और रुचियाँ
- पसंदीदा खेल: क्रिकेट के अलावा फुटबॉल बहुत पसंद करते हैं, और वे रियल मैड्रिड क्लब के फैन हैं।
- पशु प्रेमी: रोहित को कुत्ते और अन्य जानवरों से बहुत लगाव है और वे PETA (People for the Ethical Treatment of Animals) के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
- घूमने का शौक: उन्हें नई जगहों पर घूमना पसंद है, खासकर यूरोप और मालदीव उनके पसंदीदा डेस्टिनेशन हैं।
सोशल वर्क और ब्रांड एंबेसडर
- रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बाघों के संरक्षण (Save the Tigers) अभियान से जुड़े हुए हैं।
- Rohit Sharma यूनिसेफ और अन्य एनजीओ के साथ मिलकर बच्चों की शिक्षा और पशु अधिकारों के लिए भी काम करते हैं।
रोहित शर्मा की कुल संपत्ति(Rohit Sharma net worth)
2025 में, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कुल संपत्ति लगभग ₹250 करोड़ आंकी गई है, उनकी आय के प्रमुख स्रोत निम्नलिखित हैं:
बीसीसीआई (BCCI Sallary) वेतन:
- ग्रेड ए+: रोहित शर्मा ग्रेड ए+
मैं आते है जिस बजह से उन्हें ₹7 करोड़ सालाना सैलरी मिलती है।
मैच फीस:
- टेस्ट: ₹15 लाख प्रति मैच
- वनडे: ₹6 लाख प्रति मैच
- T20I: ₹3 लाख प्रति मैच (टी-20 से 2024 में सेवानिवृत्ति ले लिया)।
आईपीएल (IPL) वेतन:
- आईपीएल 2025 उन्हें ₹16.30 करोड़ मैं रिटेन किया है।
ब्रांड एंडोर्समेंट्स:
- रोहित शर्मा Adidas, CEAT, Nissan, Lays, Nasivion, Glenmark Pharma, IIFL Finance, RummyCircle, Sharp, Massimo Batteries, Trusox, Hublot, और Manyavar कई प्रमुख ब्रांड्स के साथ जुड़े हैं जिनसे उन्हें अच्छा आय का स्रोत उत्पन्न होता है।
रियल एस्टेट निवेश:
- Rohit Sharma ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट क्षेत्र में स्थित एक इमारत में अपने दो अपार्टमेंट किराए पर दिए हैं, जिससे उन्हें प्रति माह लगभग ₹3 लाख की आय होती है।
- कुल नेट वर्थ: रोहित शर्मा की कुल आय ₹250 करोड़ करोड़ के आस-पास बताई गई है
- प्राथमिक स्रोत: बीसीसीआई अनुबंध, आईपीएल वेतन, ब्रांड समर्थन और निवेश।
(Are you want to read about Virat Kohli)
निष्कर्ष: रोहित शर्मा – भारतीय क्रिकेट का “Hitman”
- रोहित शर्मा (Rohit Sharma) , जिन्हें प्यार से “हिटमैन” के नाम से जाना जाता है, ने एक ऐसी विरासत बनाई है जिसने सर्वकालिक महान क्रिकेटरों में से एक के रूप में उनकी जगह पक्की कर दी है।
- मुंबई में अपनी साधारण शुरुआत से लेकर दुनिया के सबसे सफल कप्तानों और बल्लेबाजों में से एक बनने तक, रोहित की यात्रा कड़ी मेहनत, दृढ़ता और असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है।
रोहित शर्मा – सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट का गौरव हैं!
Note: क्या आप रोहित के बारे मैं और जानना चाहते है
Pingback: IND vs PAK: क्रिकेट की सबसे बड़ी टक्कर! कौन मारेगा बाज़ी?