Virat Kohli’s Legendary Journey: Career Highlights, Top 10 Records, and Achievements

Table of Contents

Introduction- परिचय

  • क्रिकेट दुनिया में अगर किसी एक नाम ने सबको अपनी तरफ आकर्षित किया है, तो वो हैं “किंग कोहली”, यानी Virat Kohli,उनका नाम सिर्फ एक क्रिकेटर तक सीमित नहीं है, बल्कि एक जुनून, एक जज्बा और एक मिसाल है जो नए खिलाड़ियों को प्रेरित करता है।
  • Virat Kohli का क्रिकेट सफर एक आम दिल्ली लड़के से शुरू हुआ जो सिर्फ क्रिकेट का शौकीन था, लेकिन आज वो दुनिया के सबसे बड़े बल्लेबाजों में से एक हैं। उनकी आक्रामकता, फिटनेस और निरंतरता उनको दूसरे खिलाड़ियों से अलग बनाती है। सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, बाल्की नेतृत्व और खेल भावना में भी कोहली ने खुद को एक नए स्तर तक पहुंचाया है।
  • Virat Kohli न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से नए रिकॉर्ड बनाये, बल्कि भारतीय टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में भी एक बड़ा रोल निभाया। चाहे 2011 वर्ल्ड कप हो, या 2018 में ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में ही हराने का ऐतिहासिक पल, विराट ने हर फॉर्मेट में अपनी छप छोड़ दी है। उनका समर्पण और मेहनत उन्हें सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक प्रेरणा बनाती है जो हर क्रिकेट प्रशंसक के दिल में एक अलग जगह रखता है।

प्रारंभिक जीवन और संघर्ष - Virat Kohli

A) बचपन:-

  • विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में एक मध्यवर्गीय पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता, प्रेम कोहली, एक क्रिमिनल वकील थे, और माँ, सरोज कोहली, एक गृहिणी हैं। विराट के अलावा उनकी एक बहन भावना कोहली और एक बड़े भाई विकास कोहली भी हैं। बचपन से ही विराट को क्रिकेट का बहुत शौक था, और उनका पूरा दिन गली क्रिकेट खेलने में निकल जाता था।

B) क्रिकेट का जुनून और ट्रेनिंग की शुरूआत:-

  • Virat Kohli की क्रिकेट यात्रा तब शुरू हुई जब उनके माता-पिता ने उनकी प्रतिभा को देखा और वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी (डब्ल्यूडीसीए) में उनका एडमिशन करवा दिया। 9 साल की छोटी उम्र में ही virat kohli प्रोफेशनल ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। राजकुमार शर्मा उनके पहले कोच थे, जिन्होंने विराट के टैलेंट को पहचाना और उनका गाइड बन गए।

C) पिता की मौत और भावनात्मक झटका:-

  • 2006 में, जब Virat Kohali सिर्फ 18 साल के थे, तब उनके पिता जी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ये उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा भावनात्मक क्षण था, क्योंकि उनके पिता उनके सबसे बड़े समर्थक थे।
  • लेकिन इस दुख को विराट ने अपनी ताकत में बदल दिया। दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी मैच के बीच ही उनके पिता का देहांत हो गया, लेकिन उसके बाद भी विराट कोहली अगले दिन पिच पर उतर गए और टीम के लिए एक अहम पारी खेली। उनका ये समर्पण ये बताता है कि उनके अंदर क्रिकेट के लिए कितना जज़्बा है।

घरेलू क्रिकेट से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट तक का सफर

A) अंडर-19 विश्व कप:-

  • Virat Kohli ने अपनी मेहनत और समर्पण से दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट में कमाल किया। इसी बजह से उनका सेलेक्शन अंडर 19 टीम में होगया, 2008 में उन्हें इंडिया के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता, जिसमें उनका रोल एक लीडर और मैच विनर का रहा। यही टूर्नामेंट उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट बना और इसी कारण से उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने आईपीएल 2008 के लिए साइन किया।

B) अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण(International debut) :-

  • Virat Kohli ने 2008 में अपना वनडे डेब्यू किया और 2011 में टेस्ट डेब्यू किया। 2011 विश्व कप जीतने वाली टीम का वो एक हिसा रहे, और सचिन तेंदुलकर के रिटायरमेंट के बाद, virat kohli  ने अपने आप को टीम इंडिया की रीढ़ की हड्डी (Backbone) बनाया।
  • 2008 का अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद, Virat Kohali को 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ पहला वनडे मैच खेलने का मौका मिला। तब उन्हें ओपनिंग करने का मौका दिया गया, लेकिन उनका प्रदर्शन औसत रहा। लेकिन उन्होंने सीखना बंद नहीं किया और कड़ी मेहनत करते रहे।
  • 2009-2010 में उनका वनडे फॉर्म बेहतर हुआ। उन्होंने अपना पहला वनडे शतक 2009 में श्रीलंका के ख़िलाफ़ बनाया, जो उनके आत्मविश्वास के लिए एक बड़ा बढ़ावा था। धीरे-धीरे उन्होंने मध्यक्रम में अपनी जगह पक्की कर ली।
  • 2011 वर्ल्ड कप में Virat Kohli टीम इंडिया का हिसा थे, जिसने अपने पहले ही वर्ल्ड कप मैच में बांग्लादेश के खिलाफ सेंचुरी जड़ी। ये वर्ल्ड कप मैच जीतने के बाद उनका एक फेमस डायलॉग था-

"सचिन तेंदुलकर ने हमें 21 साल तक कैरी किया है, अब हमारी बारी है उन्हें कैरी करने की!"

C) टेस्ट क्रिकेट में प्रवेश (2011):-

  • 2011 में ही उनका टेस्ट डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ, लेकिन उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। पहली टेस्ट सीरीज़ में उनका संघर्ष दिखा, लेकिन वे हिम्मत नहीं हारे।
  • 2012 में उनका ऑस्ट्रेलिया दौरा उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बना। जब सीनियर खिलाड़ी फेल हो रहे थे, तब विराट ने एडिलेड टेस्ट में 116 रन की सेंचुरी बनाकर सबको दिखाया कि वो टेस्ट क्रिकेट के लिए भी तैयार हैं। उसके बाद उन्होंने टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली।
Virat Kohli

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्ड्स(Records in International Cricket)

A) सबसे तेज़ 8,000, 9,000, 10,000 और 12,000 वनडे रन:-

विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। वो सबसे तेज बल्लेबाज है जो:-

  • 8,000 वनडे रन तक (175 पारियों में)।
  • 9,000 वनडे रन तक (194 पारियों में)।
  • 10,000 वनडे रन तक (205 पारियों में)।
  • 12,000 वनडे रन तक (242 पारियों में)।

ये सब रिकॉर्ड Virat Kohli की निरंतरता और समर्पण को दिखाते हैं।

B) रन-चेज़ में सर्वाधिक शतक (Most Centuries in Run-Chases):-

  • विराट कोहली को “चेस मास्टर” के नाम से भी जाना जाता है। विराट कोहली ने 26 शतक रन-चेज़ में बनाए हैं, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। वो दबाव वाली स्थितियों में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं।
  • विराट के पास अब तक 72 अंतरराष्ट्रीय शतक (वनडे+टेस्ट+टी20) का रिकॉर्ड है। वो वनडे क्रिकेट में 50 शतक लगा चुके हैं, और सिर्फ सचिन तेंदुलकर (49) के बाद ये रिकॉर्ड उनके पास है। सचिन के कुल शतक 100 हैं|

C) टेस्ट क्रिकेट में दबदबा (Dominance in Test Cricket):-

सबसे तेज़ 25 टेस्ट शतक:

  • विराट ने 25 टेस्ट शतक सिर्फ 127 पारियों में बनाए, जो एक रिकॉर्ड है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी क्लास दिखाई है।

कप्तान के रूप में सर्वाधिक दोहरे शतक:

  • विराट ने 7 दोहरे शतक टेस्ट क्रिकेट में बनाए हैं, और ये रिकॉर्ड उन्होंने कप्तानी के दौरान हासिल किए। वो सबसे ज्यादा दोहरे शतक बनाने वाले अकेले भारतीय कप्तान हैं।

भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान:

  • विराट ने भारत को 40 टेस्ट मैचों में जीत दिलायी, जिसका एक भारतीय रिकॉर्ड है। उन्होंने टीम को टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 रैंक तक पहुंचाया और ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों को उनके घरेलू मैदान पर हराया।

D) टी20 क्रिकेट में योगदान:

टी20 विश्व कप प्रदर्शन:

  • विराट ने टी20 विश्व कप में भी अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया है। 2014 टी20 वर्ल्ड कप में, 319 रन बनाए, और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीता।

सबसे तेज़ 3,000 T20I रन:

  • विराट ने सिर्फ 89 पारियों में 3,000 टी20 रन बनाए, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। वो टी20 क्रिकेट में भी अपनी निरंतरता बनाए रखते हैं।
Virat Kohli

4. आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में प्रदर्शन:-

  • Virat Kohli का आईपीएल सफर 2008 से 2024 तक एक भावनात्मक, रोमांच, आक्रामक रहा है। वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए हमेशा से खेलते आ रहे हैं, और उनका योगदान टीम के लिए बहुत मूल्यवान रहा है। चलिए, उनके आईपीएल करियर को विस्तार से देखते हैं, जिनमें उनके पुरस्कार, उपलब्धियां, सर्वाधिक रन, कैच, और दूसरे रिकॉर्ड शामिल हैं:

1. आईपीएल डेब्यू (IPL Debut) (2008):-

  • टीम: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी)।
  • प्रदर्शन: Virat Kohli ने अपने डेब्यू सीज़न में 165 रन बनाए, और अपनी क्षमता दिखाई। वो उस समय एक युवा प्रतिभा थे, लेकिन उनकी बल्लेबाजी तकनीक और आक्रामकता ने सबको प्रभावित किया।

2. नियमितता और विकास(Consistency and Growth)(2009-2012):-

  • 2009 सीज़न: Virat Kohli ने 246 रन बनाए, और आरसीबी को फाइनल तक पहुंचने में मदद की।
  • 2010 सीज़न: Virat Kohli ने 307 रन बनाए, और अपनी टीम का एक भरोसेमंद बल्लेबाज साबित किया।
  • 2011 सीज़न: Virat Kohli ने 557 रन बनाए, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल थे। ये सीज़न उनके लिए ब्रेकथ्रू रहा।
  • 2012 सीज़न: Virat Kohli ने 364 रन बनाए, और आरसीबी ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया।

3. कप्तानी युग(Captaincy Era)(2013 – 2021):-

  • 2013 सीज़न: Virat Kohli को आरसीबी का कप्तान बनाया गया। Virat ने 634 रन बनाए, और अपनी टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया।
  • 2015 सीज़न: विराट ने 505 रन बनाए, और आरसीबी को फाइनल तक पहुंचने में मदद की।
  • 2016 सीज़न: ये Virat का बेस्ट आईपीएल सीज़न रहा। Virat Kohli  ने 973 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 7 अर्धशतक शामिल थे। ये आईपीएल का एक रिकॉर्ड है, और इसके साथ Virat Kohli ने ऑरेंज कैप भी जीता। आरसीबी फाइनल में पहुंच गई, लेकिन खिताब जीतने से रह गई।
  • एबी डिविलियर्स के साथ मिलकर, उन्होंने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ 229 रनों की पार्टनरशिप की थी, जो आज तक का रिकॉर्ड है आईपीएल (IPL) की सबसे बड़ी पार्टनरशिप का
  • 2017-2021: Virat Kohli ने हर सीजन में 300+ रन बनाए, और आरसीबी ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। 2020 में, उन्होंने 466 रन बनाए, और 2021 में 405 रन बनाए।

(more information about ipl career)

4. कप्तानी के बाद(Post-Captaincy)(2022 – 2024):-

  • 2022 सीज़न: विराट ने कप्तानी छोड़ दी, लेकिन उनका प्रदर्शन थोड़ा संघर्ष किया। विराट ने 341 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल थे।
  • 2023 सीज़न: Virat ने वापस अपना फॉर्म दिखाया, और 639 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल थे। ये उनका कमबैक सीज़न था।
  • 2024 सीज़न: Virat Kohli का एक और सबसे अच्छे सीज़न में से एक बना, जिसमें विराट ने 741 रन बनाए और एक बार फिर से ऑरेंज कैप अपने नाम की|

5. विराट कोहली की आईपीएल विरासत:

आरसीबी के प्रति वफादारी:

  • Virat Kohli ने हमेशा आरसीबी के लिए वफादारी दिखाई, और एक ही फ्रेंचाइजी के लिए इतने साल तक खेलना एक दुर्लभ उपलब्धि है।

प्रशंसकों का पसंदीदा:

  • Virat Kohli आईपीएल के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं, और उनकी आक्रामकता और जुनून प्रशंसकों को बहुत पसंद है।

युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा:

  • Virat Kohli  ने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया है, और वो एक रोल मॉडल की तरह हैं।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी ( ICC Champions Trophy):-

1. 2009 चैंपियंस ट्रॉफी (दक्षिण अफ्रीका):-

  • विराट ने 2009 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए डेब्यू किया, लेकिन उस समय वो टीम में एक युवा खिलाड़ी थे।
  • उन टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, क्योंकि वो अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सेटल हो रहे थे।
  • भारत सेमीफाइनल तक पहुंच गया, लेकिन विराट का योगदान सीमित था।

2. 2013 चैंपियंस ट्रॉफी (इंग्लैंड):

भूमिका: प्रमुख बल्लेबाज और उप-कप्तान।

प्रदर्शन:

  • Virat Kohli ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया।
  • Virat Kohli ने 176 रन बने, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल थे।
  • फाइनल बनाम इंग्लैंड: Virat Kohli ने फाइनल में 43 रन बनाए, और भारत को लक्ष्य का पीछा करने में मदद की। इंडिया ने ये मैच 5 रन से जीता, और विराट ने अपनी शांति और अनुभव दिखाया
  • परिणाम: भारत ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती, और Virat Kohli ने टीम के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

2017 चैंपियंस ट्रॉफी (इंग्लैंड):

भूमिका: कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज।

प्रदर्शन:

  • विराट ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की कप्तानी की, और उनका प्रदर्शन बहुत प्रभावशाली रहा।
  • उन्होंने 258 रन बनाये, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल थे।

(Are you want to know about Rohit Sharma)

प्रमुख पारियाँ:

  • बनाम पाकिस्तान (ग्रुप स्टेज): विराट ने 81 रन* बनाए, और भारत को आसानी से जीत दिलाई।
  • बनाम दक्षिण अफ्रीका (ग्रुप स्टेज): विराट ने 76 रन* बनाए, और भारत को मैच में जीत दिलायी।
  • बनाम बांग्लादेश (सेमीफाइनल): विराट ने 96 रन* बनाए, और भारत को फाइनल तक पहुंचने में मदद की।
  • फाइनल बनाम पाकिस्तान: फाइनल में, विराट ने 5 रन बनाए, लेकिन भारत का यह मैच हार गया। ये एक निराशाजनक परिणाम था, लेकिन विराट ने टूर्नामेंट में अपनी लीडरशिप और बैटिंग स्किल्स का सबूत दिया।

विराट कोहली: एक भावनात्मक निष्कर्ष (Conclusion)

  • Virat Kohli सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं हैं, वो एक इमोशन हैं जो हर क्रिकेट फैन के दिल में बसा है। दिल्ली के गली क्रिकेट से लेके अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम तक का उनका सफर एक प्रेरणादायक कहानी है। उन्होंने अपनी मेहनत, समर्पण और जुनून से क्रिकेट की दुनिया में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है।
  • Virat Kohli ने रिकॉर्ड तोड़े हैं, मैच जीते हैं, और दिल जीते हैं। वो ना सिर्फ एक महान बल्लेबाज हैं, बाल्की एक सच्चे नेता भी हैं। उन्होंने हमेशा अपनी टीम को प्रेरित किया है, और अपने प्रशंसकों को ये सिखाया है कि “If you can stay positive in a negative situation, you win.”
  • उनका सफर हमें ये सिखाता है कि सच्चा जुनून और मेहनत से कोई भी सपना पूरा हो सकता है। विराट कोहली का नाम क्रिकेट के इतिहास में हमेशा सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। वो सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है जो हमें हमेशा अपने सपनों के पीछे भागना सिखाते हैं।

“Virat Kohli is not just a name; he is an emotion, a legacy, and a symbol of never giving up.” 🏏❤️

Virat Kohli के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Virat Kohli का जन्म (Date of birth) कब और कहां हुआ?

Virat Kohli का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली, भारत में हुआ था।

Unka popular nickname “King Kohli” hai. Fans unhe “Chase Master” bhi bulate hain.

  • ODI Debut: 18 August 2008 vs Sri Lanka
  • Test Debut: 20 June 2011 vs West Indies
  • T20I Debut: 12 June 2010 vs Zimbabwe

Till 2024, unhone 80+ international centuries banayi hain.

  • Test Centuries: 29+
  • ODI Centuries: 50+ (Sachin Tendulkar ka record todne wale pehle cricketer)
  • T20I Centuries: 1

Virat Kohli IPL mein Royal Challengers Bangalore (RCB) ke liye 2008 se lekar ab tak khel rahe hain.

  • Most Runs in IPL: 8000+ runs
  • Most Centuries in IPL: 8 centuries
  • Highest Runs in a Single IPL Season: 973 runs (2016)
  • Test Captaincy: 2014-2022
  • ODI Captaincy: 2017-2021
  • T20I Captaincy: 2017-2021

Virat Kohli ek strict fitness freak hain. Unki diet mainly high-protein aur healthy food hoti hai. Unka workout routine intense hota hai, jo strength training, cardio aur agility drills ka combination hai.

Virat Kohli ki wife Bollywood actress Anushka Sharma hain. Unki shaadi 11 December 2017 ko hui thi.

  • Rajiv Gandhi Khel Ratna Award (2018)
  • Padma Shri Award (2017)
  • ICC Cricketer of the Year (2017, 2018)
  • Wisden Leading Cricketer in the World (2016, 2017, 2018, 2019)

Right-handed batsman, jo aggressive strokeplay aur chase master ke liye jane jate hain. Unka cover drive shotduniya bhar me prasiddh hai.

Sachin Tendulkar aur MS Dhoni unke favorite cricketers hain.

2 thoughts on “Virat Kohli’s Legendary Journey: Career Highlights, Top 10 Records, and Achievements”

  1. Pingback: Sachin Tendulkar: The God of Cricket: Career Highlights, Top10 Records and Legacy

  2. Pingback: IND vs PAK: क्रिकेट की सबसे बड़ी टक्कर! कौन मारेगा बाज़ी?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top